GeoMatrix Global पर छपने वाला हर लेख इन नियमों के तहत लिखा जाता है:
1. स्रोत
हम सरकारी दस्तावेज़, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट (जैसे SIPRI, IMF, World Bank), और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियों को प्राथमिकता देते हैं। हर लेख के अंत में स्रोतों की सूची होती है।
2. तथ्य और राय
लेख का मुख्य हिस्सा तथ्यों पर होता है। जहाँ हम अपनी राय देते हैं, वहाँ साफ़ लिखा होता है कि ये हमारी राय है, तथ्य नहीं।
3. सुधार (Corrections)
ग़लती पता चलने पर हम लेख को सुधारते हैं और नीचे तारीख़ के साथ सुधार का नोट लगाते हैं। सुधार भेजने के लिए: contact@geomatrixglobal.com
4. AI का इस्तेमाल
हम रिसर्च, ड्राफ़्ट और ग्राफ़िक्स बनाने में AI टूल्स की मदद लेते हैं। हर लेख प्रकाशित होने से पहले इंसानी संपादक पढ़ता और जाँचता है। हमारे वीडियो में वॉइसओवर AI से बनाया जाता है, और ये बात वीडियो के विवरण में लिखी होती है।
5. नक्शे और तस्वीरें
हमारे नक्शे Natural Earth जैसे खुले डेटा से बनाए जाते हैं, भारत की आधिकारिक सीमाओं के साथ। तस्वीरें या तो हमारी बनाई होती हैं या सही लाइसेंस वाली।
